बिजली का करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की हुई दर्दनाक मौत | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बिजली का करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की हुई दर्दनाक मौत | New India Times

बहराइच जिला के ग्राम पंचायत इंतहा में आज 11 जून 2020 को सुबह लगभग 7:00 बजे अचानक करंट लगने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का नाम प्रवेश कुमार पाल उम्र लगभग 21 साल था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वह बहुत ही कम उम्र में तरक्की की बुलंदियों को छू रहा था। लोगों ने बताया कि कुछ साल पहले उसके पास कोइ रोजगार नही था और वह बहुत परेशान रहता था। फिर खेती किसानी करके एक छोटा सा मोबाइल शाप खोला और उसी से मेहनत करके परिवार का ख्याल रखते हुए 4 महीने पहले आटा पीसने वाला कारखाना बैंक से लोन लेकर के लगवाया था। सब कुछ अच्छे से चल रहा था, परिवार का जिम्मा उठाते हुए खुश था और सभी का ख्याल रख कर के मेहनत के साथ काम कर रहा था कि अचानक जिंदगी ने ऐसी करवट ली कि सब कुछ खत्म हो गया। इस व्यक्ति के सहारे परिवार में 15 लोग थे जो उसी के सहारे जी रहे थे, परिवार का एक अगवा कार था वही था जो कमाने से लेकर हर चीज में माहिर था। कम उम्र के साथ समाजिक व्यक्ति था, लोगों से अच्छा व्यवहार था। सब कुछ अच्छा चल रहा था।

पिता राम संवारे पाल ने बताया कि सुबह लगभग 4 बजे उठ कर के खेत से घूम कर के आया था फिर मुंह हाथ धुल कर के फिर बिस्तर पर लेट गया, कुछ घंटों के बाद उसी गांव के एक व्यक्ति ने आवाज दिया अपने आटा के लिये तभी उसी के बडे़ भाई ने कहा की अभी सो रहे हैं कुछ देर बाद आना उसी बीच वह जग कर बिस्तर से आ गया और जैसे ही आटा उठा कर तराजू पर रखना हुआ कि थोड़ी देर बाद जमीन पर अचानक गिर पड़ा। जब उसके बड़े भाई ने देखा तो फौरन दौड़कर कर आया और देखा तो आखरी सांस चल रही थी। जब डॉक्टर के यहां लेकर पहुंचे तो दम टूट चुका था। इस घटना से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा सा छा गया। अचानक घटना से लोग डर गए और रोना चिल्लाना शुरु हो गया। थाना कोतवाली नानपारा को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने वरदात का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए फौरन जिला अस्पताल भेज दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article