फीवर क्लीनिक के आरंभ होने पर कांग्रेसी नेता मुशर्रफ खान ने कलेक्टर का माना आभार, समय परिवर्तन पर पुनर्विचार का किया आग्रह | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

फीवर क्लीनिक के आरंभ होने पर कांग्रेसी नेता मुशर्रफ खान ने कलेक्टर का माना आभार, समय परिवर्तन पर पुनर्विचार का किया आग्रह | New India Times

मीडिया बंधुओं एवं जनप्रतिनिधियों के बार-बार मांग पर कलेक्टर बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह ने ओल्ड टीबी हॉस्पिटल में नगर वासियों की सहुलत हेतु एक फीवर क्लीनिक प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की है तथा उक्त हॉस्पिटल का टाइम शाम 4:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के सचिव मुशर्रफ खान ने पुराने टीबी अस्पताल में फीवर क्लीनिक के चालू करने पर कलेक्टर बुरहानपुर का आभार माना है, वहीं उन्होंने कलेक्टर बुरहानपुर से निवेदन किया है कि फीवर क्लीनिक का समय उपयुक्त नहीं है। श्री मुशर्रफ खान ने कलेक्टर से निवेदन किया कि जन सुविधा की दृष्टि से ओल्ड टीबी हॉस्पिटल के समय में परिवर्तन कर इसका समय प्रात 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक करने पर विचार कर समुचित निर्णय लेकर तदाशय का आदेश जारी किया जाए। वैसे भी ताप्ती हॉस्पिटल में जो फीवर क्लीनिक स्थापित किया गया है, वह शहर से दूर होने से कई लोग साधन की कमी की वजह से एवं आर्थिक तंगी के कारण वहां नहीं पहुंच पा रहे हैं। शहर में फीवर क्लीनिक के प्रारंभ होने से निश्चय ही नगर वासियों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सुविधा प्राप्त होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version