श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है कांग्रेस: सत्येन्द्र शर्मा | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है कांग्रेस: सत्येन्द्र शर्मा | New India Times

समस्या आपकी संघर्ष हमारा कार्यक्रम के संयोजक सत्येंद्र शर्मा ने कहा की पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की जो ऑडिओ वायरल की गई है वह फर्जी है इसको एडिटेट किया गया है।

एडिटेट ऑडियो में श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी एवं पीए पाराशर जी का भी जिक्र आया है यह सब सोची समझी रणनीति का हिस्सा है और यह ऑडिओ फर्जी है।

सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कांग्रेस ने चुनाव में जनता से जो वादे किए थे उन वादों को पूरा करने के लिए श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने जब कांग्रेस पार्टी से कहा तो वादे तो पूरे नहीं किए लेकिन लगातार श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को अपमानित करने का काम का कांग्रेस के नेताओं के द्वारा किया गया और प्रदेश की जनता को धोखा दिया। प्रदेश में तबादला उद्योग चलाया गया, प्रदेश में जनविरोधी कार्य मे सरकार लिप्त हो गयी जिसके परिणाम स्वरूप श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने धर्म युद्ध लड़ा और कांग्रेस की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंका और मध्य प्रदेश में जन हितेषी भारतीय जनता पार्टी की सरकार की स्थापना में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस महायज्ञ में 22 विधायक शामिल हुए।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को दिग्विजय सिंह के द्वारा धोखे में रखा गया, यह बयान स्वयं कमलनाथ का था अब जब कांग्रेस के नेता स्वयं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह और अन्य नेतागण जब हाथ से सत्ता चली गई तो वो वह तिलमिला गए जिसका बदला लेने के लिए कांग्रेस और कुछ षड्यंत्रकारी लोग लगातार श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को हर प्रकार से घेरने का प्रयास कर रहे हैं। लगातार देखने में आ रहा है कि कांग्रेस के नेता लगातार गलत बयानी कर रहे हैं, फर्जी एडिटेड वीडियो, ऑडिओ वायरल कर रहे हैं ताकि श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की छवि धूमिल कर सकें।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार को बेदखल करने के लिए श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के पीए श्री पुरुषोत्तम पाराशर जी के द्वारा हनुमान जी की भूमिका निभाई गई और उन्होंने कांग्रेस रूपी लंका का दहन करने में अहम भूमिका निभाई इसी वजह से कांग्रेस और षड्यंत्र कारी लोग बौखला गए हैं और यह लोग पाराशर जी की भी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि आने वाले उपचुनावों में जनता जनार्दन इसका मुंहतोड़ जवाब देगी और प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजयी होंगे।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पास अब चुनावी रणभूमि में उतरने के लिए कोई कर्मठ नेता नहीं है। कांग्रेस के पास अब जनता से जुड़ा हुआ कोई व्यक्ति नहीं है यह कांग्रेस के आला नेताओं को मालूम है। जनता जनार्दन इस बात की गवाह है प्रदेश में कांग्रेस की सरकार की स्थापना श्रीमन्त सिंधिया जी के चेहरे के कारण हुई थी।

श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी हजारों करोड़ों रूपये की संपत्ति के मालिक हैं उन्हें खुद ही नहीं पता कि हजारों करोड़ों का खजाना कहां कहां दबा पड़ा है, ऐसे ईमानदार नेता के ऊपर पैसे के आरोप लगाना जनता कभी स्वीकार्य नहीं करेगी क्योंकि सिंधिया परिवार हर वर्ष करोड़ों रूपये की सहायता जनता की करता है।

उपचुनाव में श्रीमन्त सिंधिया जी के अपमान का बदला जनता जनार्दन कांग्रेस को बुरी तरह से हराकर लेगी। कांग्रेस ने अपने कोहिनूर हीरे को खो दिया है अब श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जो कोहिनूर हीरे के समान हैं वह भारतीय जनता पार्टी में धर्म युद्ध की खातिर शामिल हो गए हैं मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि मध्य प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी जनता हित में सकारात्मक पहल करते हुए कोरोना महामारी को परास्त करेगी और मध्य प्रदेश का सर्वांगीण विकास करेगी भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता अनुशासित और संगठित हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version