इंदौर के बंगाली स्कूल में मुस्लिम छात्र छात्राओं को परीक्षा में स्कूल के बाहर बैठा कर परीक्षा दिलवाए गए मामले को लेकर भोपाल के कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख कर की कार्यवाही की मांग | New India Times

अबरार अहमद खान/सुफियान सिद्दीकी, भोपाल (मप्र), NIT:

इंदौर के बंगाली स्कूल में मुस्लिम छात्र छात्राओं को परीक्षा में स्कूल के बाहर बैठा कर परीक्षा दिलवाए गए मामले को लेकर भोपाल के कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख कर की कार्यवाही की मांग | New India Times

राजधानी भोपाल के कांग्रेसी विधयक आरिफ मसूद ने इंदौर के बंगाली स्कूल में मुस्लिम छात्र-छात्राओं को स्कूल के बाहर बैठा कर परीक्षा दिलवाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख कर कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में
लिखते हुए कहा है कि मुस्लिम समुदाय के विरोध करने के बाद भी छात्र – छात्राओं ने बरामदे में बैठ कर परीक्षा दी जिससे वहाँ के मुस्लिम समुदाय में रोष व्याप्त है तथा यह बड़े दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि आज शिक्षा के मंदिर में घृणा की दुर्गध आ रही है। जिससे की हिन्दू मुस्लिम के बीच इस स्कूल द्वारा खाई पैदा की गई है जो कि अत्यधिक निंदनीय है। जहाँ साम्प्रदायिक सौहार्द का पाठ पढ़ाया जाना चाहिए वहां नफरतों का बटवारा हो रहा है। यह प्रदेश कहाँ जाएगा कुछ समझ में नहीं आता।

श्री मसूद ने कहा है कि इस गंभीर विषय पर मुख्यमंत्री संज्ञान लें और जिला शिक्षा अधिकारी एवं बंगाली स्कूल प्रबंधन पर कड़ी कार्यवाही करें तथा स्कूल की मान्यता समाप्त करने के आदेश प्रदान करने की कृपा करें ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुर्नावृत्ति हमारे शांति के टापू में ना हो।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version