मोहम्मद मुज़म्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव थाना अंतर्गत ग्राम खजरी फूलसा के नासिर बेलवंशी उम्र 55 वर्ष को प्राण घातक हथियारों से घायल करने की सूचना उसी की बेटी द्वारा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 450 और 307 आईपीसी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। घायल नासिर बेलवंशी को छिंदवाड़ा मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल उपचार हेतु भर्ती किया गया जहां 31 मई को नासिर बेलवंशी की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने धारा 302 आईपीसी का इजाफा किया साथ ही पुलिस अधीक्षक अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशांक गर्ग के मार्गदर्शन में एसडीओपी एसके सिंह, थाना प्रभारी प्रतिक्षा मार्को द्वारा टीम का गठन कर पता शाजी की गई जिसमें घटनास्थल पर मिले कुल्हाड़ी के आधार पर गहन पूछताछ मृतक की पत्नी एवं बच्चियों से की गई जिस पर खुलासा हुआ कि पत्नी ने ही अपने पति की निर्मम हत्या की है।
पुलिस की इस सफलता में सब इंस्पेक्टर एकता सोनी, प्रधान आरक्षक कपूरचंद जयप्रकाश, नितेश रघुवंशी, सागर, रवि, शंकर और महेंद्र, पवन, नीलू, मनीषा द्वारा अंधे हत्याकांड का खुलासा किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस बल को इनाम देने की घोषणा की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
