देश भर में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता की अलख जगाने वाले पत्रकारों को किया जा रहा है प्रताड़ित | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

देश भर में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता की अलख जगाने वाले पत्रकारों को किया जा रहा है प्रताड़ित | New India Times

जाने माने मीडिया पर्सनालिटी विनोद दुआ के खिलाफ़ भाजपा प्रवक्ता के द्वारा की गई शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने के मामले की ख़बर अभी दबी भी नहीं थी कि राजस्थान के पाली जिले के पत्रकार पर पुलिस द्वारा रंजिश के तहत झूठा मुकदमा दर्ज करने की ख़बर सामने आ रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार राजस्थान के पाली जिले के पत्रकार श्री वीरेन्द्र राजपुरोहित (9024985089) को एक श्रमिक नेता श्री रामनाथ सिंह की हत्या में शामिल पुलिस कर्मियों की खबर चलाने से नाराज़ पुलिस ने षड्यंत्र के तहत झूठे मुक़दमे में फंसा दिया है।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत के राष्ट्रीय महासचिव सैयद ख़ालिद कैस ने देश भर में पत्रकारों पर हो रहे हमलो, पुलिस प्रताड़नाओं एवं झूठे मुकदमे बाज़ी पर चिंता व्यक्त करते हुऐ वर्तमान काल को पत्रकारिता का आपातकाल निरूपित किया। जिस प्रकार पत्रकारों की आवाज़ को दबाने का कुचक्र संपूर्ण भारत वर्ष में चल रहा है वह निंदनीय होकर चिंता का विषय है। स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता की अलख जगाने वाले पत्रकारों को जिस प्रकार शिकार बनाया जा रहा है वह इस बात का प्रमाण है कि भारत वर्ष में केवल चाटुकार, बिकाऊ और सत्ता का संरक्षण प्राप्त मीडिया कार्पोरेट घराने और उनके संरक्षण में दलाली करने वाले कुबेर पुत्र ही पत्रकारिता कर पा रहे हैं, सत्य और वास्तविकता को उजागर कर जनमानस को न्याय और सुरक्षा दिलवाने वाले पत्रकारों को उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। सबसे दुर्भाग्य की बात यह है कि अब न्यायापालिका की निष्पक्षता भी प्रासंगिक हो गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version