अशफाक कायमखानी, भादरा/जयपुर (राजस्थान), NIT:

गांव डूंगराना निवासी शंकरलाल पुत्र सुरजाराम ख्यालिया की पुत्रवधू शीला देवी पत्नी संदीप के फोन पर नेट कॉलिंग कर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देकर पहले 5 लाख रुपए मांगा गया और 5 लाख रुपए देने के लिए हां कही तो 50 लाख रुपए मांगने लगे। धमकाने के लिए मोबाइल पर हथियारों की वीडियो भेजी गई थी।
भादरा पुलिस ने रकम मांगने वालों को काबू करने के लिए जाल बिछाया और रकम देकर शंकरलाल को भेजा। रकम मांगने वालों ने शंकरलाल को नोहर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव रामसरा के बस अड्डे के पास बुलाया। बाइक पर रकम लेने आए दो नाबालिग लड़कों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पूछताछ में दोनों की ओर से किए खुलासे के बाद दीपक चंद्र उर्फ दीपू पुत्र महेंद्र सिंह जाट निवासी डूंगराना हाल साहवा को गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की फिर जगजीत उर्फ जग्गा उर्फ जग्गी पुत्र भिंद्र सिंह जट सिख निवासी मलेकां हरियाणा को उसके गांव में एक अवैध पिस्टल 30 बोर मय एक कारतूस के मलेकां हरियाणा में एक ढाणी से भागते हुए गिरफ्तार किया।
जगजीत ने ही व्हाट्सएप कॉलिंग कर मांगी थी 50 लाख रुपए की रकम
खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बताते हुए सोफी ग्रुप का उपाध्यक्ष बताया था।
वारदात का खुलासा करने में भादरा पुलिस थाना प्रभारी पुष्पेंद्र झाझड़िया के नेतृत्व में पुलिस टीम का सहयोग रहा। कार्रवाई में कॉन्स्टेबल रणसिंह की विशेष भूमिका रही ।
सबसे पहले 1 जून को फोन कर रकम मांगी थी और
पुलिस ने शंकरलाल जाट की रिपोर्ट पर 5 जून को अज्ञात के खिलाफ दर्ज मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
