चोरों ने किया चैंलेज, 9 जून को करूंगा चोरी, रोक सको तो रोक लो | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

चोरों ने किया चैंलेज, 9 जून को करूंगा चोरी, रोक सको तो रोक लो | New India Times

छिंदवाड़ा शहर के वार्ड नंबर 19 त्रिलोकी के गली नंबर 6 के रहवासी दहशत में हैं। रविवार की सुबह गली के एक घर के सामने एक पैकट पड़ा मिला जिसमें एक पत्र, चूडी तथ कंगन थे। स्थानीय लोगों ने जब वह पत्र पढ़ा तो उसमें लिखा था कि त्रिलोकी नगर में फिर आ रहा हूं चोरी करने के लिए। मैं बाइक चोरी करूंगा, आप लोगों को जो करना है वह कर सकते हो। मैं 9 जून को आऊंगा यह मेरी 50वीं चोरी है।

चुनौती देते हुए बाइक, ताला व फोर व्हीलर संभाल के रखने को कहा है। पत्र में यह भी लिखा था कि हम 15 लोग हैं। इस पत्र के मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी तथा मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है त्रिलोकी नगर की गली नंबर 6 में लॉकडाउन से अब तक एक दर्जन चोरियां हो चुकी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version