धौलपुर पुलिस ने राजाखेड़ा के गांव लायकपुरा (कसियापुरा) में हुए डबल मर्डर के एक आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस ने राजाखेड़ा के गांव लायकपुरा (कसियापुरा) में हुए डबल मर्डर के एक आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के नेतृत्व व अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा एवं वृत्ताधिकारी वृत मनियां वासुदेव सिंह के निकट सुपरविजन में जिले में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना राजाखेड़ा पुलिस ने कल हुए डबल मर्डर के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस ने बताया है कि कल गांव लायकपुरा (कसियापुरा) थाना राजाखेडा में एक लड़के व एक लड़की की हत्या की घटना हुई। घटना की सूचना पर जिला कलक्टर धौलपुर के साथ घटनास्थल का दौरा वृत्ताधिकारी वृत्त मनियां वासुदेव सिंह व थानाधिकारी थाना राजाखेडा राजाराम पुलिस निरीक्षक को आवश्यक अनुसंधानिक निर्देश दिए गए। पीड़ित पक्ष द्वारा प्रस्तुत की गई एफआईआर के आधार पर थाना राजाखेडा पर हत्या का मामला दर्ज कर मृतकों के पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद शवों को परिजनों को सुपुर्द कर मृतकों का अन्तिम संस्कार कराया गया। एफआईआर में नामजद आरोपीगण घटना के बाद अपने घरों से फरार हो गये जिनकी अविलंब गिरफ्तारी हेतु वृत्ताधिकारी वृत्त मनियां के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी थाना राजाखेडा, थानाधिकारी थाना दिहौली अभिजीत मीणा उप निरीक्षक व थाना मनियां के उप निरीक्षक वीरेंद्र मीणा के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया जिनके द्वारा लगातार फरार मुल्जिमानों की तलाश की गई। दौराने तलाश प्रकरण में नामजद आरोपी चोब सिंह पुत्र हरविलास जाति निषाद निवासी गांव लायकपुरा (कसियापुरा) थाना राजाखेडा जिला धौलपुर आज गिरफ्तार किया गया है जिसने पूछताछ के दौरान लड़का व लडकी को मारना स्वीकार किया है। गिरफ्तार शुदा आरोपी से गहनता से पूछताछ व अनुसंधान एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version