भोपाल पुलिस के काम की सराहना हो रही है विदेशों में भी | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल पुलिस के काम की सराहना हो रही है विदेशों में भी | New India Times

पोलैंड की श्रीमती डोरोटा रावत भारतीय मूल के संगीतज्ञ विवेक रावत से विवाह उपरांत लॉकडाउन में फंस गई। हजारों किलोमीटर दूर के वाशिंदों के लिए इस प्रकार की समस्या का अचानक प्रकट होना बहुत कष्टदायक था, इन्हीं विपरीत परिस्थितियों के बीच दंपत्ति की तत्कालीन थाना प्रभारी श्री सुधेश तिवारी से मुलाकात हुई तो उक्त दंपत्ति की पुलिस द्वारा क्या सहायता की यह बताना आवश्यक नहीं है, किन्तु आभास तब हुआ जब रावत दंपत्ति भोपाल पुलिस का धन्यवाद देने के लिए पोलैंड जाने की तैयारियों को बीच में रोक कर, ओला कैब भाड़े पर लेकर, करीब 25 – 30 किमी की यात्रा करके थाना रातीबड़ पहुंचे। बहन डोरोटा ने यह भी बताया कि उन्होंने किस प्रकार भारत के नागरिकों की एवं भोपाल पुलिस के सहयोगात्मक रवैये की तारीफ पोलैंड स्थित अपने परिजनों एवं मित्रो से की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version