मोहम्मद मुज़म्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कोरोना महामारी के दौरान क्षेत्रवासियों की सुरक्षा में लगे शासकीय तंत्र के योद्धाओं का सम्मान लायंस क्लब द्वारा पुलिस थाना परिसर में किया गया। इस सम्मान समारोह में पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम मधुवन धुर्वे, डीएसपी एसके सिंह, तहसीलदार कमलेश राम नीरज, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ आर आर सि टीआई प्रतीक्षा मार्को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा रमेश साहू सहित सभी अधिकारी कर्मचारियों का सम्मान कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष नितिन राजोरिया, राकेश जैन, विनोद जुनेजा, आकाश वर्मा, हाजी मोहम्मद शाहिद, समस्त लायंस क्लब के पदाधिकारी उपस्थित थे।
