हरियाणा से आया प्रवासी निकला कोरोना पॉजिटिव, क्षेत्र में फैली दहशत | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

हरियाणा से आया प्रवासी निकला कोरोना पॉजिटिव, क्षेत्र में फैली दहशत | New India Times

मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के चौकी औरंगाबाद के अमरोलिया ग्राम में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव मिलने से लोगों में दहशत फैल गया है। अमरोलिया ग्राम में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कम्प मच गया और आनन फानन में प्रशासन ने उस स्थान को सील कर दिया है। पाज़िटिव व्यक्ति 2 जून को हरियाणा से अपने गांव अमरोलिया आया था जिसे होम क्वारन्टीन किया गया था और इनका सैम्पल जाँच के लिये भेजा गया था जिनकी शुक्रवार देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी। रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित व्यक्ति को अस्पताल भेज दिया गया है साथ ही संक्रमित जहाँ रह रहा थे उसके 500 मीटर एरिया को सील कर दिया गया है और कई बैरिकेडिंग बनाई गई हैं। उस मोहल्ले के लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी गयी है। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है और कोविड 19 टीमों का गठन करके डोर टू डोर स्कैनिंग की जा रही है। उपजिलाधिकारी मितौली दिग्विजयसिंह एवं क्षेत्राधिकारी मितौली शीतांशु कुमार एवं चौकी इंचार्ज औरंगाबाद नितीश भरद्वाज ग्राम अमरोलिया में जाकर लोगों को जागरुक किया और घर में रहने की अपील की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version