वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

जनपद लखीमपुर खीरी के बेहजम के एक बैंक कर्मी के द्वारा किसान के साथ की गई बदसलूकी को भाकियू लोकतांत्रिक संगठन ने संज्ञान में लेकर संगठन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला के निर्देश पर पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी खीरी को ज्ञापन सौंपा। बैंक कर्मी के व्यवहार से किसानों व संगठन में भारी आक्रोश है। आए दिन इस इंडियन ओवरसीज बैंक के एक कर्मचारी अपने खराब व्यवहार की वजह से सुर्खियों में रहता है। किसानों व अन्य ग्राहकों की मानें तो स्थानीय दलालों के इशारे पर यह बैंक चलती है व उन्हीं के संरक्षण में अभद्र व्यवहार किया जाता है।
कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर भाकियू लोकतांत्रिक व किसान लामबंद हो गये हैं और शिकायती पत्र लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर डीएम खीरी को ज्ञापन सौंपते हुए यह मांग की है कि शीघ्र ही जांच करवाकर कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाये नहीं तो लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए बैंक के बाहर संगठन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैंक कर्मी के द्वारा की अभद्रता कैमरे में कैद हुई थी और वीडियो शोशल मीडिया में भी वायरल हुई है। ज्ञापन देने वालों में भाकियू लोकतांत्रिक के नेता राजेश दीक्षित, अमित शुक्ला, प्रांशू वर्मा, विकास शुक्ला आदि नेता व किसान मौजूद रहे।
