आजाद नगर का बड़ा नाला साफ करवाने हेतु डॉक्टर मुमताज अरशद ने कलेक्टर बुरहानपुर से किया निवेदन | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आजाद नगर का बड़ा नाला साफ करवाने हेतु डॉक्टर मुमताज अरशद ने कलेक्टर बुरहानपुर से किया निवेदन | New India Times

स्थानीय सैफिया हमीदिया युनानी तिब्बिया कॉलेज बुरहानपुर के प्रोफेसर एवं शायर डॉक्टर मुमताज अरशद ने बताया कि आजाद नगर में बडा नाला पूरी तरह कचरे से भरने के कारण समस्त बस्ती वालों को बहुत अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण सारी नालियों का बहाव बंद हो चुका है और नालिया कचरे से पटी पड़ी हैं और जगह जगह कचरे के ढेर लग चुके हैं जिसके कारण आजाद नगर क्षेत्र में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है।

आजाद नगर का बड़ा नाला साफ करवाने हेतु डॉक्टर मुमताज अरशद ने कलेक्टर बुरहानपुर से किया निवेदन | New India Times

डॉक्टर अंसारी ने कलेक्टर बुरहानपुर, स्थानीय प्रशासन एवं पंचायत के समस्त अधिकारियों से निवेदन किया है कि आजाद नगर के नाले को जेसीबी द्वारा और नालियों को सफाई कर्मियों द्वारा तुरंत साफ करवा कर क्षेत्र की जनता को राहत पहुंचाने हेतु आदेशित करें। डॉक्टर अंसारी ने बताया कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए इन नालों एवं नालियों की सफाई की जाना नितांत आवश्यक एवं जन स्वास्थ्य की दृष्टि से जरूरी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version