इंदौर में बन रहा है 11 क्विंटल का महाकाल का नंदी  | New India Times

अब्दूल वहीद काकर, धुलिया (महाराष्ट्र), NIT; ​
इंदौर में बन रहा है 11 क्विंटल का महाकाल का नंदी  | New India Timesपिछले 9 महीनों से इंदौर के रफीक खान अपने 5 साथियों की टीम के साथ 11 फुट ऊंचा और 25 फुट लंबा नंदी बना रहे हैं। शीघ्र ही बन कर तैयार होने वाला भगवान भोलेनाथ का यह नंदी उज्जैन में भगवान महाकाल के निकलने में काम आयेगा। आशा है कि 11 क्विंटल लोहे से बन रहा यह नंदी  जून तक  बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद उज्जैन में सावन-भादौ में निकलने वाली सवारी में यह भी शामिल होगा। महाकाल मंदिर की समिति और भक्त मिलकर इसका निर्माण करवा रहे हैं। नंदी की पीठ पर शंकर-पार्वती की मूर्तियां विराजमान होंगी।  रफीक खान, पप्पू भाई की ये पांच लोगों की टीम पहले भी महाकाल के लिए रथ का निर्माण  कर चुके हैं। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version