हाट गली से सिनेमा चोराहा तक सड़क डामरीकरण का हुआ शुभारंभ, लोगों में खुशी की लहर | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

हाट गली से सिनेमा चोराहा तक सड़क डामरीकरण का हुआ शुभारंभ, लोगों में खुशी की लहर | New India Times

नगर के वार्ड क्रमांक चार स्थित प्रतापगंज मार्ग हाट गली से सिनेमा चोराहा तक नगरपालिका परिषद द्वारा डामरीकरण सड़क मार्ग का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस मार्ग के निर्माण होने से हाट गली क्षेत्र के रहवासियों में खुशी की लहर देखने को मिल रहा है। उन्होंने वर्षों पुरानी मांग पुर्ण होने को लेकर स्थानीय नगरपालिका परिषद को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार माना।

इस अवसर पर नपा अध्यक्ष सेना महेश पटेल, नपा उपाध्यक्ष संतोष मकु परवाल, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, नपा सीएमओ संतोष चौहान, कांग्रेसी नेता एडवोकेट प्रकाशचंद्र जैन, जवाहर कोठारी, अनिल थेपड़िया सहित स्थानीय वार्डवासी मौजूद थे।

बिना भेदभाव के नगर में होगा विकास
नगर के वार्ड क्रमांक चार में आठ लाख की लागत से निर्मित होने वाले डामरीकरण सड़क मार्ग का शुभारंभ गत गुरुवार की रात्रि को नपा अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सेना पटेल ने कहा कि हमारी परिषद नगर के सम्पूर्ण वार्डो में विकास हित के कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है, हम बिना भेदभाव के विकास कार्यों को प्राथमिकता से करेंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना बीमारी को लेकर पिछले दो-ढाई माह से नगर में लॉक डाउन लगा हुआ था, जिससे नगर के विकास कार्य ठप होकर बंद पड़े थे। परंतु अब अनलॉक के दौर में नपा द्वारा नगर विकास कार्यों को प्राथमिकता से गति प्रदान की जाएगी। नगर में जहां भी सड़क निर्माण की जरूरत होंगी उसको हमारी परिषद पूरा करेंगी। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सारडा, ललित जेन, सिंटू जायसवाल, मुकेश गुप्ता, इरफान मंसूरी सहित नपा कर्मचारीगण मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version