गैंगरेप पीड़ित महिला का दारोगा ने उड़ाया मज़ाक;  कहा "तुम सुंदर व जवान हो तो बालात्कार तो होगा ही" | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT; ​गैंगरेप पीड़ित महिला का दारोगा ने उड़ाया मज़ाक;  कहा "तुम सुंदर व जवान हो तो बालात्कार तो होगा ही" | New India Timesपुलिस जिसे जनता का रक्षक माना जाता है लेकिन वही पुलिस अगर किसी मजलूम की मदद करने के बजाए उसका मजाक उड़ाए तो इससे बडी बात और क्या होगी?  जी हाँ ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सामने आया है, जहां एक दारोगा ने सामूहिक बलात्कार पीडित एक महिला की मदद करने के बजाए उल्टा उसका मजाक उड़ाया है और गंदे कमेंट्स किये।इंसाफ न मिलने पर महिला ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।​
गैंगरेप पीड़ित महिला का दारोगा ने उड़ाया मज़ाक;  कहा "तुम सुंदर व जवान हो तो बालात्कार तो होगा ही" | New India Timesथाना मिल एरिया क्षेत्र के बाबा की कुटिया अमांवा रोड  कि एक विवाहित महिला ने आरोप लगाया है कि वह ब्लड प्रेशर की मरीज है। बीती 23 अप्रैल को उसके पति की न मौजूदगी में उसके छोटे बेटे की कनपटी पर असलहा लगा कर राजू मिश्रा, अतुल कुमार त्रिवेदी,  शोभा मिश्रा ने मिलकर बारी बारी से उसके साथ जबरन दुराचार किया है। जब इसकी शिकायत स्थानीय थाने में करने गई तो उसकी नहीं सुनी गई बल्कि उलटा पुलिस ने उसका मजाक उड़ाया। पीडिता ने बताया कि पुलिस पैसे की मांग कर रही है। पुलिस का कहना है कि कहो तो 151 में चलान कर दें। पीडिता के मुताबिक वह घटना की लिखित सूचना पहले भी पुलिस अधीक्षक को दे चुकी है, जिस पर पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे बुलाया था लेकिन पूरा दिनथाने में बैठाये रखा और अंत में कोई कार्यवाही नहीं की। पीडिता आज फिर एसपी की चौखट पर पहुंची थी। महिला ने मीडिया को बताया कि उसे न्याय नहीं मिला तो अब उसकी जिंदगी में कुछ बचा नहीं है इसलिए वह आत्मदाह कर लेगी। इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह का कहना है कि मामला मेरे पास तो नहीं आया है। फिल्हाल अपर पुलिस अधीक्षक तक पीडिताईआई है। क्या मामला है दिखवाते हैं यदि वाकई एेसी घटना घटित हूई है तो तत्काल मामला दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version