सुफियान सिद्दीकी, भोपाल (मप्र), NIT:

राजधानी भोपाल के नगर निगम ज़ोन 1 बैरागढ़ के स्वास्थ्य अधिकारी (AHO) को लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ गया। दरअसल AHO महाशय लॉकडाउन के नियम-कानून की सरेआम झज्जियाँ उड़ाते हुए अपना जन्मदिन मना रहे थे। जन्मदिन में लोगों को इकट्ठा कर बीच सड़क पर केक काटा, सोशल डिस्टेंसिंग को दरकिनार किया। खैर उन्हें जो AHO होने की धौंस जो दिखाना थी। महाशय यहीं नहीं रुके उन्होंने बाद में सोशल मीडिया पर इस जश्न की फ़ोटो वीडियो भी अपलोड की।

राजधानी के प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के माध्यम से इसकी जानकारी जब जनता की आवाज़ संगठन को लगी तो संगठन फ़ौरन हरक़त में आया और नगर निगम अधिकारी के ख़िलाफ़ नगर निगम कमिश्नर और भोपाल कलेक्टर को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की।
जनता की आवाज़ के उपाध्यक्ष समीर खान का कहना है कि नियम क़ानून सबके लिए बराबर हैं चाहे वो सरकारी कर्मचारी हो, अधिकारी हो या कोई आम नागरिक। नियमों को तोड़ा है तो कार्यवाही होना ज़रूरी है। अगर इस तरह से अधिकारियों की ऐसी हरक़त को दरकिनार किया गया तो जनता के बीच एक ग़लत मेसेज जाएगा।
देखना दिलचस्प होगा कि लॉकडाउन उलंघन पर निगम अधिकारी पर क्या गाज गिरती है या किस प्रकार की कार्यवाही निगम प्रशासन या ज़िला प्रशासन करता है।
