पन्ना जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा द्वारा एसआई मरहूम मोहम्मद शाहिद की पत्नी को दिया गया ₹50 लाख का मुआवजा आदेश पत्र | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

पन्ना जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा द्वारा एसआई मरहूम मोहम्मद शाहिद की पत्नी को दिया गया ₹50 लाख का मुआवजा आदेश पत्र | New India Times

पन्ना कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने आज मरहूम मोहम्मद शाहिद जिनकी ड्यूटी के दौरान हुए सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। उनकी पत्नी नूर मदीना को ₹ 50 लाख का मुआवजा स्वीकृति पत्र दिया। बताते चलें कि मोहम्मद शाहिद धर्मपुर थाना प्रभारी थे एवं 10 मई को कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु संदिग्ध मरीजों के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की जानकारी संकलित कर अग्रिम कार्यवाही के संबंध में जिला चिकित्सालय पन्ना जाते समय रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने के कारण सीने एवं माथे पर गंभीर चोट आने के कारण इलाज के दौरान काल के गाल में लीन हो गए थे। जिसके पश्चात पन्ना पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी की अनुशंसा के आधार पर मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्घा कल्याण योजना के अंतर्गत जारी स्वीकृति पत्र पन्ना कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के द्वारा प्रदान किया गया। मरहूम मोहम्मद शाहिद की पत्नी ने पन्ना कलेक्टर एवं पन्ना पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version