मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कांग्रेस आई टी सेल के प्रदेश सचिव मोहम्मद शाज़ान ने इस संवाददाता को बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी ने सोशल मीडिया के सभी साथियों से जूम एप के माध्यम से चर्चा की एवं मध्यप्रदेश में होने वाले 24 सीटों के उप चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश पैदा करने के लिए मार्गदर्शन किया और कहा कि 24 सीटों पर विजय प्राप्त करने के लिए आज से कार्यकर्ता कमर कस लें।
