ब्राह्मणों के कल्याण के लिए हैदराबाद में हुई अहम बैठक, देश के कई बडे अधिकारी और उच्च शिक्षित लोग हुए शामिल | New India Times

संदीप शुक्ला, हैदराबाद, NIT;​ब्राह्मणों के कल्याण के लिए हैदराबाद में हुई अहम बैठक, देश के कई बडे अधिकारी और उच्च शिक्षित लोग हुए शामिल | New India Timesहैदराबाद तेलांगना में श्री एस.एन. शर्मा एवं डॉ पंतंगी कमलाकर शर्मा के यहां दो बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों में स्थानीय महानुभावों के अलावा इलाहबाद एसएसपी श्री जे के तिवारी जी, डीआईजी भोपाल श्री के बी शर्मा, डीआईजी झारखंड सशस्त्र बल श्री सुधीर कुमार झा, डीआईजी त्रिपुरा श्री राजेश शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जम्मू & कश्मीर श्री वीरेंद्र शर्मा, पुलिस अधीक्षक जयपुर राजस्थान श्री लक्ष्मण गौड़, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मिश्रा भी सम्मिलित हुए। मीटिंग बहुत ही उपयोगी रही।17 दिसंबर 2016 को पुनः एक बड़ी मीटिंग का निश्चय हुआ। ​ब्राह्मणों के कल्याण के लिए हैदराबाद में हुई अहम बैठक, देश के कई बडे अधिकारी और उच्च शिक्षित लोग हुए शामिल | New India Timesडॉ कमलाकर शर्मा एवं उनकी संस्था की प्रेरणा से आंध्र प्रदेश के मुख्य मंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ब्राह्मण कल्याण निगम की स्थापना कर ब्राह्मणों के कल्याण के लिए 500 करोड़ का बजट स्वीकृत कर करीब 150 करोड़ की धनराशि निर्गत भी कर दी है और तेलांगना के मुख्यमंत्री ने 23 अक्टूबर 2016 को केवल ब्राह्मणों के विकास के लिए 100 करोड़ की घोषणा की है। डॉ शर्मा धन्वंतरि फाउंडेशन अंतराष्ट्रीय ग्रुप नामक संस्था के प्रबन्ध निदेशक हैं जो ब्राह्नणों के लिए एक डीम्ड विश्वविद्यालय सहित अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। डॉ शर्मा ने अपनी परिषद् के साथ काम करने में प्रशन्नता प्रकट की है। दिल्ली की हमारी मीटिंग में उनके प्रतिनिधि भाग लेंगे। जनवरी प्रथम सप्ताह में वे इलाहाबाद अपनी टीम के साथ आएंगे। उप्र में ब्राह्मणों के लिए एक प्राईवेट विश्वविद्यालय डालने की योजना है। डीम्ड विश्वविद्यालय में आरक्षण के नियम लागू नहीं होते।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version