साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन के दिशा निर्देशन में जूम ऐप के माध्यम से हुई जिसमें उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड से संबंधित सभी राष्ट्रीय समन्वयक राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश संयोजक और सभी जोनल कोऑर्डिनेटरो ने इसमें हिस्सा लिया।
इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन ने कहा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन गांव में जाकर के ग्राम प्रधानों से मिलकर प्रवासी मजदूरों के लिए तथा गांव में जो मनरेगा मजदूर कार्य कर रहे हैं उनके लिए 100 दिन काम मांगने का अभियान चलाएगा।
राष्ट्रीय महासचिव श्री तरुण त्यागी जी ने कहा अगर कोई इस समय सबसे ज्यादा प्रभावित है तो वह मजदूर है उसको मनरेगा के तहत कार्य दिया जाना चाहिए।
स्टेट जोनल कोऑर्डिनेटर चौधरी मानवेंद्र पाण्डव ने कहा पंचायती राज संगठन को गांव-गांव पहुंचाने का और मनरेगा मजदूरों की परेशानियों को समझते हुए उनकी दिक्कतों को दूर करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा पंचायत प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ एक सेतु का काम करेगा और उनके लिए शासन प्रशासन स्तर पर समस्याओं को सुलझाने का कार्य करेगा।
मीटिंग में मानवेंद्र पाण्डव के अलावा बैठक को मीटिंग को राष्ट्रीय समन्वयक रजनीकांत, हिमाचल प्रदेश के संयोजक दीपक राठौड़, उत्तराखंड के संयोजक मोहित उनियाल, जनक कुशवाहा, हर्ष अनिल, स्नेह लता सहित तीनों प्रदेशों के पदाधिकारियों ने मीटिंग में हिस्सा लिया।
