आयुष विभाग द्वारा लालबाग एवं इतवारा के क्षेत्रों में किया गया त्रिकुट काढ़े का वितरण | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आयुष विभाग द्वारा लालबाग एवं इतवारा के क्षेत्रों में किया गया त्रिकुट काढ़े का वितरण | New India Times

कोविड-19 करोना वायरस से प्रभावित कंटेनमेंट क्षेत्रों में आयुष विभाग द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार जीवन अमृत योजना में शामिल त्रिकुट काढे़ का लगातार वितरण किया जा रहा हैं। इसी श्रृंखला में 3 जून 2020 को आयुष विभाग द्वारा लालबाग एवं इतवारा के कंटेंटमेंट क्षेत्र में त्रिकुट काढ़़ा और आरसेनिक अल्बा का वितरण किया गया।
जिला आयुष अधिकारी बुरहानपुर डॉ.कलीम अंसारी ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार जिले में कंटेनमेंट एरिया में मेरे एवं कंपाउंडर मनीष वर्मा द्वारा 57 परिवारों के 372 सदस्यों को 133 पैकेट त्रिकुट काढ़ा और 133 फाइल आरसेनिक अल्बा का वितरण सामाजिक दूरी का पालन करते हुए किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version