महारानी लक्ष्मी बाई पैरामेडिकल कॉलेज से लगभग 100 श्रमिकों को आंध्र प्रदेश स्पेशल ट्रेन द्वारा झांसी रेलवे स्टेशन से किया गया रवाना | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

महारानी लक्ष्मी बाई पैरामेडिकल कॉलेज से लगभग 100 श्रमिकों को आंध्र प्रदेश स्पेशल ट्रेन द्वारा झांसी रेलवे स्टेशन से किया गया रवाना | New India Times

जिलाधिकारी श्री आंद्रा वामसी ने झांसी रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर से तेलंगाना जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आंध्र प्रदेश श्रमिकों को रवाना किया। उन्होंने सभी की सुखद यात्रा की कामना की।
महारानी लक्ष्मी बाई पैरामेडिकल कॉलेज से लगभग 100 श्रमिकों को आंध्र प्रदेश स्पेशल ट्रेन द्वारा आज रवाना किया गया। सभी श्रमिकों का प्रॉपर डॉक्यूमेंटेशन करते हुए उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। गृह प्रदेश जाने से पूर्व सभी श्रमिकों को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई दुर्ग का भ्रमण कराया और बुंदेलखंड के इतिहास के साथ ही सन 1857 की प्रथम दीपशिखा के शौर्य की जानकारी दी और उनके इतिहास के बारे में बताया गया।
जिलाधिकारी श्री आंद्रा वामसी ने रेलवे स्टेशन पर सभी जाने वाले श्रमिकों को भोजन पैकेट, पानी तथा बिस्किट वितरित किए और हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी की यात्रा मंगलमय हो। उन्होंने श्रमिकों के साथ जाने वाले छोटे बच्चों से बात की और श्रमिकों के स्वस्थ जीवन की कामना की व शुभ आशिर्वाद दिया।

इस मौके पर सामुदायिक रसोई की समन्वयक डॉ नीति शास्त्री सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article