फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

मिहींपुरवा बहराइच कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत सुजौली रेंज में ग्राम अयोध्यापुरवा में आज सुबह 10 बजे सताना पुत्री रोशन खान घर के पास अपने धान खेत में निकाई का कार्य कर रही थी कि तभी नंदकिशोर के गन्ने से निकल कर आये तेंदुए ने सताना पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने शोर मचाया और ग्रामीणों की भीड़ ने हांका लगाया तभी तेंदुआ झपट्टा मारते हुए आरिफ को चोटिल करते हुए शमशुल के घर में घुस गया और परिजनों ने दरवाजों को बंद कर दिया। घायलवस्था में परिजनों ने सताना को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में भर्ती कराया जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों के अनुसार तेंदुए ने सताना के आंख, गर्दन, गाल पर हमला किया है। ग्रामीणों का आरोप है सूचना के लगभग 2 घंटे के बाद पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। समाचार लिखे जाने तक सैकड़ों की भीड़ ग्घटनास्थल पर मौजूद थी। वन विभाग की तरफ से रेस्क्यू कर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
मौके पर वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव, परियोजना धिकारी दबीर हसन स्वयं घटनास्थल पर पहुंच और पीड़ित परिवार को 10000 रुपए की आर्थिक सहायता दी। सुजौली थानाध्यक्ष हेमंत गौंड, अंगद प्रसाद यादव वन रक्षक, रमेश यादव उप क्षेत्रवनाधिकारी, शशि भूषण श्रीवास्तव वंदरोगा, अभय प्रताप यादव वन रक्षक, एस टी पी एफ सुजौली अजय कांत द्विवेदी, विकास मिश्रा, प्रमोद यादव, आशुतोष, राजकुमार, चंदन, धर्मपाल, जंग बहादुर, महिला कांस्टेबल निहारिका, दिव्या शुक्ल मौके पर पहुंचे।
