पुलिस कर्मी से लाखों की ठगी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार | New India Times

Edited by Sarwar Khan Zariwala; 

रायपुर (छत्तीसगढ), NIT; ​पुलिस कर्मी से लाखों की ठगी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार | New India Timesछत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस मुख्यालय में तैनात एक पुलिस कर्मी खुद ठगी का शिकार हो गया। शातिर ठग ने उससे 4 लाख 50 हजार रुपये ऐंठ लिए और फरार हो गया जिसे पुलिस ने 18 दिनों बाद बडी मुश्किल से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।​पुलिस कर्मी से लाखों की ठगी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ राज्‍य पुलिस मुख्‍यालय (पीएचक्यू) में पदस्थ सूबेदार प्रबोध केरकेट्टा ने एक कंपनी की इंश्योरेंस पालिसी ली थी। कुछ समय से प्रीमियम की राशि जमा नहीं कर पाने के कारण उनकी पालिसी बंद हो गई थी। पिछले दिनों उनके पास अरुण चौधरी नामक व्‍यक्ति का फोन आया। उसने केरकेट्टा को बंद पालिसी चालू कराने का भरोसा दिलाया और अपने खाते में साढ़े चार लाख रुपए ट्रांसफर करने के लिए कहा। केरकेट्टा उसके झांसे में आ गया और उसने चौधरी के खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। लेकिन फंड ट्रांसफर करने के बाद भी केरकेट्टा की बंद पॉलिसी चालू नहीं हुई तो उन्‍हें अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। उसने 12 अप्रैल को मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाने में की। पुलिस मुख्‍यालय में पदस्थ अपने ही एक साथी के साथ हुई इस ठगी की वारदात को पुलिस ने गंभीरता से चुनौती के रूप में लिया और काफी सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने जांच कर आरोपी को 18 दिनों में गिरफ्तार कर लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version