आईसीआईसीआई बैंक द्वारा कलेक्टर को प्रदान किये गये मास्क व सेनेटाईजर | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आईसीआईसीआई बैंक द्वारा कलेक्टर को प्रदान किये गये मास्क व सेनेटाईजर | New India Times

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये प्रदेशभर में प्रयास किये जा रहे हैं। इसके साथ ही बुरहानपुर जिला कोरोना को हराने में तत्पर है। जिला प्रशासन एवं समस्त नगरवासियों के सहयोग से जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आयी है। निश्चित तौर पर बुरहानपुर शीघ्र ही कोरोना पर विजय हासिल करेगा।
महामारी की इस लड़ाई में सहयोग के लिए आईसीआईसीआई बैंक की शाखा शनि मंदिर बुरहानपुर के बैंक शाखा प्रबंधक श्री सत्या पाण्डे और उप प्रबंधक श्री हर्षित गुप्ता ने कल कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री प्रवीण सिंह को मास्क/फेसकवर और सेनेटाईजर प्रदान किये।
शाखा प्रबंधक श्री सत्या पाण्डे ने बताया कि इस दौरान सेनेटाईजर की 5 लीटर की 26 केन, 500 मि.ली. की 200 सेनेटाईजर बॉटल, कॉटन मास्क फेसकवर 980, गलब्स 1000 और मास्क 1000 दिये गये हैं ताकि इस कोरोना महामारी से बचाव एवं रोकथाम के लिए मानव सेवा में इसका उपयोग किया जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version