वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी लखीमपुर खीरी द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31मई 2020 के अवसर पर डॉ रविंद्र नाथ सचिव रेडक्रॉस खीरी के निर्देशन में वृद्ध आश्रम लखीमपुर खीरी में निवास कर रहें बुजुर्गों को तंबाकू का सेवन न करने हेतु जागरूक किया एवं मास्क व सेनीटाइजर का वितरण किया गया।
आरती श्रीवास्तव जिला समन्वयक रेडक्रॉस खीरी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों को तंबाकू न सेवन करने हेतु प्रेरित करना है साथ ही उन्हें इधर उधर थूकने से होने वाले संक्रमण से जागरूक करना है जिससे कि कोरोना महामारी से अधिक से अधिक बचाव किया जा सके। साथ ही बुजुर्गों को समय समय पर हाँथ धुलने, सामाजिक दूरी बनाये रखने एवं मास्क के नियमित प्रयोग हेतु जानकारी दी गयी।
इस जागरूकता कार्यक्रम में पंकज सिंह प्रबंधक वृद्धा आश्रम, सीमा शुक्ला स्टोर कीपर, बबिता सक्सेना, शीलू, जसवंती, अनुराग सक्सेना सहित वृद्ध आश्रम के अन्य तमाम लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
