राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी थाना अंतर्गत झुनकू वार्ड में पप्पू पिता राजू यादव आये दिन शराब पीकर गाली गलौज करता था जिसको लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि चाचा चाची और उनके लड़के द्वारा पप्पू यादव पर 23 तारीख की रात को मारपीट कर डीजल डाल कर उसे जला दिया गया। पप्पू यादव कोे गंभीर अवस्था में बीएमसी में भर्ती कराया गया जहां 25 तारीख को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बीएमसी में घायल अवस्था में पप्पू यादव द्वारा दिए गए बयान के आधार पर एवं मृतक पप्पू यादव के पिता राजू यादव की रिपोर्ट पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक 231/20 धारा 302, 34 आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी मनीष यादव, लक्ष्मी यादव, अरविंद यादव के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर ने पुलिस टीम के साथ उपरोक्त सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में एसआई लखन राज, आरक्षक राजीव तोमर, रकेन्द्र रावत, नरसिंह ठाकुर, हेमन्त रजक, वाहन चालक आशीष साहू आदि उपस्थित रहे।
