लॉकडाउन में असहाय, गरीबों व जरूरतमंदों का मसीहा बना राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, संगठन द्वारा लगातार गरीबों में बांटी जा रही है खाद्यान्न सामग्री | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

लॉकडाउन में असहाय, गरीबों व जरूरतमंदों का मसीहा बना राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, संगठन द्वारा लगातार गरीबों में बांटी जा रही है खाद्यान्न सामग्री | New India Times

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के स्टेट जोनल कोऑर्डिनेटर और भारत सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र पाण्डव ने बताया कि, वैश्विक महामारी कोरोना के कारण भारत सेवा न्यास अपने प्रकल्प मेरा भारत मेरी सेवा के तहत लॉक डाउन के पहले दिन से ही मन में लोगों की सेवा का संकल्प लेकर खाद्य सामग्री वितरित कर रहा है साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि, इस महामारी से किस प्रकार बचाव किया जाए, यह भी जन जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है। इसी के तहत आज उन्होंने भारत सेवा न्यास के कार्यालय पर अपनी टीम के द्वारा चिन्हित किए गए पात्र गरीब, असहाय, निर्धन लोगों को बुलाकर खाद्यान्न संबंधित सामाग्री जिसमें आटा, चावल, दाल, तेल, मिर्च मसाले, साबुन, मंजन ब्रश, चाय की पत्ती, चीनी, नमक तथा माचिस आदि वितरित किया गया।
इस अभियान में भारत सेवा न्यास के संरक्षक लक्ष्मी ग्रुप के चेयरमैन पंडित गजेंद्र शर्मा, इंजीनियर देवेंद्र कुमार अग्रवाल, प्रदेश संयोजक रुस्तम सिंह पटेल, प्रदेश संयोजक महिला डॉ अनिता चौधरी, कांति लोधी, प्रदेश सचिव राजेश सारस्वत, पंकज अग्रवाल, प्रभारी दीपक अवस्थी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सिदार्थ बंसल, प्रदेश सचिव अनुपम सिंह, अनुराग पाण्डेय, महामंत्री संजीव चौधरी, जेपी सिंह एडवोकेट, राजीव सिंह तोमर, जिला संयोजक प्रेमशंकर शर्मा, महानगर सयोजक संजय अग्रवाल, यदुराज पांडव, पुनीत सिंह, हरिंदर परिहार, गजेंद्र सिंह, रविन्द्र मिश्रा आदि का विशेष योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version