आयुष विभाग द्वारा जैनाबाद एवं जयसिंह पुरा में किया गया त्रिकुढ काढे़, आरसेनिक अल्बा का वितरण | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आयुष विभाग द्वारा जैनाबाद एवं जयसिंह पुरा में किया गया त्रिकुढ काढे़, आरसेनिक अल्बा का वितरण | New India Times

कोविड-19 करोना वायरस से प्रभावित कंटेनमेंट क्षेत्रों में आयुष विभाग द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार जीवन अमृत योजना में शामिल त्रिकुट काढे़ का लगातार वितरण किया जा रहा है।

जिला आयुष अधिकारी के डॉ. कलीम अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार ग्राम जैनाबाद और जयसिंह पुरा के कंटेंटमेंट क्षेत्र में 59 परिवार के 435 सदस्यों को 110 काढ़े के पैकेट्स एवं आर्सेनिक एल्बा तथा निंबोला में 59 परिवार के 255 सदस्यों को 101 काढ़े के पैकेट्स एवं आर्सेनिक एल्बा का वितरण सर्व श्री डॉक्टर रेहान बेग, डॉ एजाज अंसारी एवं डॉक्टर वसीम बेग द्वारा किया गया। इसके 1 दिन पूर्व ग्राम बहादुरपुर और निंबोला में काढ़े का वितरण किया गया था और यह कार्य निरंतर की जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article