योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिले: जिला कलेक्टर धौलपुर | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिले: जिला कलेक्टर धौलपुर | New India Times

धौलपुर जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने जिले में बाहर से आने वाले प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मनरेगा योजना के अन्तर्गत किये जाने वाले कार्यों का जायजा लेने के लिए बसेड़ी पंचायत समिति में समीक्षा बैठक का आयोजन किया। उन्होनें मुख्यमंत्राी आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय के निर्माण का भुगतान संबंधी चर्चा और महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत किये जाने वाले कार्यों का जायजा लेकर जरूरतमन्द लोगों को समय पर रोजगार मिल सके इसके निर्देश दिए। सभी ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपनी ग्राम पंचायत में किये जाने वाले स्वीकृत तथा सेंसन कराये जाने वाले कार्यों की पूरी प्लानिंग करके व्यवस्थाओं का क्रियान्वयन करें । ग्रामीण क्षेत्रा में रोजगार की संभावना नगण्य है इसलिए बेरोजगारी बढ़ने की संभावना को ध्यान में रखकर मनरेगा तथा सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ पात्रा लोगों को समय पर मिल सके इसके संबंध में निर्देश दिए और कहा कि लापरवाही बरतने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा । जिला कलक्टर ने प्रवासी श्रमिकों को कवारेन्टीन करने के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम कोर कमेटी निगरानी दल तथा चिकित्सा विभागीय दल ग्रामीण क्षेत्रा में आने वाले प्रवासियों पर विशेष नजर रखें, जिससे कोरोना माहमारी को नियंत्रित किया जा सके । उन्होनें कोरोना की रोकथाम के लिए व्यवस्थाओं को बेहतर प्रबंधन करने के लिए उपखण्ड अधिकारी को निर्देश दिए तथा सभी ग्राम विकास अधिकारियों को पखवाड़ा समाप्त होने से पूर्व ही अग्रिम मस्टरोल जारी कराने के निर्देश दिए । ग्राम पंचायत जारगा में लगे हुए कर्फ्यू के समाप्त होते ही लोगों को नरेगा में काम देने सुनिश्चित करते हुए लोगों को मस्टरोल जारी करें। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शिवचरण मीना ,उपखण्ड अधिकारी प्यारेलाल सोठवाल, तहसीलदार भंवर सिंह ,अधिशाषी अभियंता हरद्वारी लाल शर्मा, विकास अधिकारी गिर्राज सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article