मंडी अधिनियम 1972 में संशोधन के विरोध में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री एवं सागर कलेक्टर के नाम देवरी एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मंडी अधिनियम 1972 में संशोधन के विरोध में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री एवं सागर कलेक्टर के नाम देवरी एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

संयुक्त संघर्ष मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के आह्वान पर मंडी अधिनियम 1972 में संशोधन के विरोध में देवरी मंडी के समस्त कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कलेक्टर सागर के नाम एसडीएम आरके पटेल को ज्ञापन सौंपा एवं मंडी अधिनियम के संशोधन का विरोध जताते हुए काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि मंडी अधिनियम 1972 किताब एक मई 2020 से नवीन संशोधन लागू किया है जिसमें प्राइवेट कंपनियों को मंडियों के अधिकार दिए गए हैं जिससे मंडी कर्मचारियों का है प्रभावित होगा बड़ी संख्या में मंडी कर्मचारी पेंशनर के परिवारों पर भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो जाएगी इसके अलावा किसानों के साथ लूट घसोट बढ़ जाएगी। मंडी कर्मचारियों ने मांग की है कि सरकार मंडी अधिनियम 72 के संशोधन को वापस ले नहीं तो सभी कर्मचारी सड़क पर उतर कर आंदोलन के माध्यम से विरोध करेंगे।
ज्ञापन देने वालों में प्रभारी मंडी सचिव विजय सिंह राजपूत केके मिश्रा, राजेश ठाकुर, संतोष तिवारी, राजकुमार नामदेव, कैलाश साहू सीताराम रैकवार एवं सभी मंडी कर्मचारी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article