एनएसयूआई ने आरजीपीवी के कुलपति के खिलाफ खोला मोर्चा, आरजीपीवी के छात्रो ने कुलपति को SMS के माध्यम से दर्ज कराई अपनी आपत्ति | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

एनएसयूआई ने आरजीपीवी के कुलपति के खिलाफ खोला मोर्चा, आरजीपीवी के छात्रो ने कुलपति को SMS के माध्यम से दर्ज कराई अपनी आपत्ति | New India Times

मध्यप्रदेश शासन के निर्देश के बाद प्रदेश के एक मात्र तकनीकी विश्वविद्यालय राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का 16 जून से 8वें सेमेस्टर की परीक्षा कराने का तुगलकी फरमान जारी होते ही छात्रों में आक्रोश फैल गया।

एनएसयूआई ने आरजीपीवी के कुलपति के खिलाफ खोला मोर्चा, आरजीपीवी के छात्रो ने कुलपति को SMS के माध्यम से दर्ज कराई अपनी आपत्ति | New India Times

एनएसयूआई ने भोपाल जिला अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न जिलो से आने वाले RGPV के छात्रों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर उनकी परेशानी एवं समस्याओं को सुना और जाना एवं फ़ैसला लिया कि इस समस्या से कुलपति डॉ सुनील गुप्ता को अवगत कराया जाएगा और इसी मुहिम के तहत आज दिनांक 28 मई दिन गुरुवार को हजारों विश्वविद्याल के छात्रों एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कुलपति डॉ सुनील गुप्ता को एसएमएस SMS कर परिक्षिओ को आगे बढ़ाने एवं तुगलकी फरमान वापस लेने की बात रखी।

एनएसयूआई ने आरजीपीवी के कुलपति के खिलाफ खोला मोर्चा, आरजीपीवी के छात्रो ने कुलपति को SMS के माध्यम से दर्ज कराई अपनी आपत्ति | New India Times

एनएसयूआई अध्यक्ष श्री चौकसे ने बताया कि इस वैश्विक महामारी को दरकिनार कर परीक्षा आयोजित करना लाखो छात्रों को महामारी के मुंह में ढकेलना होगा, जिसे एनएसयूआई किसी भी हाल में छात्रों के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ होने नहीं देगी, एवं मांग पूरी न होने पर चरणबध्य तरीके से आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article