गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

तहसील अकबरपुर क्षेत्र के ग्राम यरकी सूबेदार का पूरा में बाग खसरा की जमीन पर जबरदस्ती खड़ंजा लगातार जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद एसडीएम ने खड़ंजा कार्य पर रोक लगा दी है।
ग्रामीणों ने बताया कि दबंग ठेकेदार राजनीति व्यक्ति है जिसके द्वारा अवैध रूप से जबरन नंबरी बाग खसरा 1744, 1747, 1757 में जबर्दस्ती अपनी दबंगई के बल पर खड़ंजा लगवा रहा है।
इस मामले में शिकायतकर्ता विश्वनाथ शुक्ला, वीरेंद्र नाथ शुक्ला, रमेश चंद्र शुक्ला, नंद कुमार पांडेय ने क्षेत्रीय बसपा विधायक लालजी वर्मा और संबंधित विभाग पर आरोप लगाते हुए बताया कि खड़ंजा निर्माण हेतु कार्य योजना बनाए जाने से पहले किसी प्रकार की सहमति नहीं ली गई और राजनीतिक दबाव में खड़ंजा जबरन लगाया जा रहा है जोकि हमारी बाग है। ग्रामीणों के भारी विरोध और उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद खड़ंजे का काम रोक दिया गया है।
हल्का लेखपाल राजबहादुर तिवारी की रिपोर्ट के आधार पर उपजिलाधिकारी ने काम को रोकने का आदेश दिया है। लेखपाल का कहना है कि भूमि की पैमाइश होने के बाद काम शुरू किया जाएगा तब तक के लिए कार्य को रोक दिया गया है।
वीरेंद्र नाथ शुक्ला ने बताया कि ठेकेदार प्रदीप गुप्ता द्वारा जोर जबरदस्ती के बल पर कभी भी दुबारा निर्माण कार्य शुरू कराया जा सकता है। जिसको लेकर जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया गया है कि गांव के प्रभावशाली व्यक्ति जमीन में से जबरदस्ती रास्ता शुरू करवाना चाहते हैं। आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव डालकर रास्ता शुरू कराने का प्रयास हो रहा है।
