भीषण गर्मी व ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मरों में आग लगने का सिलसिला जारी, करीमगंज के बाद अब कैम्पल रोड पर ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

भीषण गर्मी व ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मरों में आग लगने का सिलसिला जारी, करीमगंज के बाद अब कैम्पल रोड पर ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग | New India Times

राजधानी लखनऊ में आग का कहर लगातार देखने को मिल रहा है लेकिन यह आग ज्यादातर बिजली के तारों और ट्रांसफार्मर में लगती नजर आ रही है जिससे जाहिर होता है की भीषण गर्मी के साथ ही बिजली के केबलों और ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक लोड है जिस कारण लगातार शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हो रही हैं। अभी सोमवार को ही थाना सहादतगंज के करीमगंज में एक ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई थी जिससे कि पूरा ट्रांसफार्मर व केबल जलकर नष्ट हो गए थे। इसके बाद मंगलवार को देर रात फिर से थाना सहादतगंज के कैम्पल रोड पर इलाफ़ मैरिज हॉल के बाहर रखे हुए बिजली के ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हो गया। जिसके बाद ट्रांसफार्मर ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरा ट्रांसफार्मर और केबल धू-धू कर जल उठे। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ साथ फायर ब्रिगेड को भी दी, सूचना मिलते ही मौके पर सबसे पहले थाना सहादतगंज की पुलिस पहुंच गई इसके कुछ देर बाद ही दमकल विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।

भीषण गर्मी व ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मरों में आग लगने का सिलसिला जारी, करीमगंज के बाद अब कैम्पल रोड पर ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग | New India Times

दमकल विभाग के एफएसओ जितेन्द्र कुमार ने बताया कि उन्हें लगभग रात 11:00 बज कर 40 मिनट पर स्थानीय नागरिकों द्वारा सूचना प्राप्त हुई की केंपल रोड पर इलाफ़ मैरिज हॉल के पास रखे बिजली के ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई है, सूचना मिलते ही हमारे यहां से दमकल कर्मियों की टीम एक गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया जिसके बाद दूसरी गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई लेकिन एक गाड़ी की मदद से ही लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से किसी भी तरह का जानी नुक़सान नहीं हुआ है। इसके अलावा आग लगने की घटनाएं और जगहों पर भी पेश आईं, रकाबगंज में भी बिजली के ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई, पीर बुखारा में भी बिजली के तारों में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, टीबी हॉस्पिटल के पास भी ट्रांसफार्मर में आग लग गई लेकिन सभी जगह आग पर काबू पा लिया गया।

By nit

Exit mobile version