फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT;
जिलाधिकारी अजय दीप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग बन्धु की बैठक में उद्यमियों एवं व्यापारियों द्वारा उठाये गये समस्यों पर आवश्यक विचार-विमर्श के उपरान्त समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
बैठक के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में अलग विद्युत फीडर की स्थापना के सम्बन्ध में अधि.अभि. विद्युत को निर्देश दिया गया कि फीडर के लिए प्रस्तवित किये गये बजट की व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करायें ताकि औद्योगिक क्षेत्र में अलग फीडर की स्थापना के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जा सके। कृष्ण मोहन फूड के विद्युत अधिभार छूट से सम्बन्धित प्रकरण में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रकरण को मेरे समक्ष प्रस्तुत कर निस्तारण करायें। अधि.अधि. नगर पालिका परिषद बहराइच को निर्देश दिया गया कि नगर के मुख्य बाजारों में लगने वाले ठेलों के लिए स्थान चिन्हित कर शिफ्ट करायें ताकि मुख्य बाजारों से जाम की समस्या से नगरवासियों को निजात दिलाया जा सके।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य आइटीआइ को निर्देश दिया कि मेरे अध्यक्षता में आगामी 6 मई को आइटीआइ परिसर में एक भव्य रोजगार मेला का आयोजित करायें जिसमें तकनीकी शिक्षकों के साथ-साथ भारी संख्या में कौशल विकास मिशन से सम्बन्धित प्रशिक्षण संस्थानों के बच्चों को भी बुलाया जाय जिससे कौशल विकास मिशन अन्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लाभार्थियों को रोजगार का अवसर प्राप्त हो सके।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी विद्या शंकर सिंह, सीओ सिटी विजय शंकर मिश्रा, डीडीएम नाबार्ड राजेश कुमार सिंह, अधि.अभि. विद्युत आरिफ अहमद, ईओ नगर पालिका पवन कुमार, उपायुक्त उद्योग केन्द्र मोहन कुमार शर्मा, अपर सांख्यकीय अधिकारी विपिन कुमार श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी उद्यमी अशोक मातनहेलिया, बृज मोहन मातनहेलिया, विनोद कुमार टेकड़ीवाल, अमित मित्तल, भगवान मित्तल, विजय कुमार केडिया सहित अन्य उद्यमी व अन्य लोग मौजूद रहे।
