ईद उल फितर त्यौहार पर पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद, मुस्लिम समुदाय ने भी प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर मनाई ईद | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

ईद उल फितर त्यौहार पर पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद, मुस्लिम समुदाय ने भी प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर मनाई ईद | New India Times

जैसी कि आपको लोगों को मालूम है कि सम्पूर्ण विश्व सहित भारतवर्ष में भी कोरोना वायरस का कहर जारी है, जिसके मद्देनजर पिछले वर्षों की भांति इस बार ईद उल फितर का त्यौहार नहीं मनाया गया। हर वर्ष की अपेक्षा इस बार ईद का त्यौहार फीका रहा। सभी लोगों ने लॉकडाउन व सोशल डिस्टेसिंग का ख्याल रखते हुए अपने अपने घर पर ही ईद की नमाज़ अदा की। आपको अवगत कराते चलें कि पूरे लखीमपुर खीरी जनपद में ईद उल फितर का त्यौहार बड़ी ही सादगी के साथ शांतिपूर्ण ढ़ंग से मनाया गया तथा मुख्य रूप से लॉकडाउन व कोरोना वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए सभी ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन भी किया। वहीं पुलिस प्रशासन भी अपनी ड्यूटी पर पूरी तरह से मुस्तैद रहा। तहसील गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में भ्रमण कर उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार यादव एवं क्षेत्राधिकारी गोला गोकर्णनाथ रविंद्र कुमार वर्मा ने मुस्लिम भाईयों को ईद उल फितर की मुबारकबाद दी।

क्षेत्राधिकारी गोला गोकर्णनाथ रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों में मैंने अपने सर्किल क्षेत्र के सभी थानों व चौकियों पर पीस कमेटी की बैठक के दौरान मुस्लिम भाईयों से अपील की थी कि लॉकडाउन तथा कोविड 19 के प्रकोप को दृष्टिगत (ध्यान) रखते हुए धार्मिक स्थलों पर भीड़ नहीं होने देना है और सभी इस बार ईद की नमाज ईदगाह व मस्जिदों के बजाये अपने अपने घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अदा करेंगे। यह बहुत ही हर्ष की बात हैं कि मुस्लिम भाईयों ने मेरी अपील का पालन किया। वे एक दूसरे से गले न मिलकर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मुबारकबाद दी और अपनी इबादत में खुदा से दरखास्त की कि या खुदा जल्दी से जल्दी कोरोना जैसी वैश्विक महामारी पूरे विश्व से रुखसत हो और सभी लोग फिर से खुशहाल हों और सभी की बरकत हो तथा पूरे क्षेत्र सहित विश्व में अमन चैन कायम रहे।

वहीं दूसरी ओर क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार वर्मा व उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार यादव गोला गोकर्णनाथ ने संयुक्त रूप से ईदगाह एवं मस्जिदों पर लगाई गयी ड्यूटियों को चेक कर ब्रीफ किया। इस दौरान सर्किल क्षेत्र गोला गोकर्णनाथ में प्रभारी निरीक्षक गोला, प्रभारी निरीक्षक मैलानी तथा थानाध्यक्ष भीरा अपने स्टाप के साथ अपने-अपने क्षेत्र भ्रमणशील रहकर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाने में मशगूल रहे। इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी ने कहा कि मैं मुस्लिम समुदाय के लोगों का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं या शुक्र गुजार हूं कि उन्होंने शासन प्रशासन का पूरा सहयोग किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version