मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नगर परिषद शाहपुर जिला बुरहानपुर द्वारा कल 25 मई को कोरोना वायरस (कोविड-19) का संक्रमण रोकने के लिए नगर के वार्ड क्रं. 10,05,12,13,09 में विशेष साफ-सफाई कराकर इनमें सैनेटाइजर, सोडियम हाईपोक्लोराईड, ब्लीचींग, फिनाईल, सिध्दी फोग आदि के स्प्रे छिड़काव रात्रिकालीन फोगिंग मशीन से धुआँ, प्रेशर ट्रेक्टर टेंकर एवं फायर फायटर वाहन से सैनेटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है।

नगर को कोरोना वायरस (कोविड-19) से दूर रखने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री धीरेन्द्रसिंह सिकरवार ने सभी नगरिकों से अपील की है कि अपने घरों में ही रहें एवं लाॅकडाउन का पालन करें।
