पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

धार जिले के मांगोद राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिशरण यादव के मार्गदर्शन में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा क्षेत्र से गुजर रहे प्रवासी मजदूरों को इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन मांगोद चोपाठी पर अपर सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आर आर बड़ोदिया की मौजूदगी में पेयजल, नमकीन, भेल व फलफ्रुट आदि सामग्री वितरित किए जाने हेतु सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में संजय शर्मा, अर्जुन हाडा, प्रवीण उज्जेनकर, चंचल पाडोलीया, रेखा शर्मा, सलोनी राठोर, शिवसिंह तोमर आदि पेरालीगल वालंटियर उपस्थित थे व राजरतन रेस्टोरेन्ट मांगोद ने भी चाय की सेवा दी और अतं में स्थानीय लोग रोशन पटेल व गिरिवर जी दनगाया ने इस पुनीत कार्य के लिए माननीय बडोदीया जी का आभार माना।
