अकोट पत्रकार संरक्षण समिति ने गरीबों में बांटे राशन, अकोट शहर में युवा कांग्रेसी नेता शाहरुख खान ने किया फल वितरण | New India Times

जफर खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

अकोट पत्रकार संरक्षण समिति ने गरीबों में बांटे राशन, अकोट शहर में युवा कांग्रेसी नेता शाहरुख खान ने किया फल वितरण | New India Times

अकोला के जाने माने जनलोक शाही संघटन के संस्थापक अध्यक्ष व समाज सेवक सैय्यद नासिर के जन्मदिन के अवसर पर अकोट पत्रकार संरक्षण समिति व युवा कांग्रेस की ओर से मुख्तार खान, इमरान खान, असगर शाह, रहमत खान ने गरीब व जरूरतमंदों को फल वितरित कर जन्म दिन मनाया।
सैय्यद नासिर के कार्य की चर्चा अकोला ज़िला से लेकर कई ऐसे इलाकों में है जहां गरीबी रेखा में ज़्यादा लोग पाए जाते हैं, ऐसे इलाकों में नाम होना एक सोचने वाली बात है। जब गरीबों की मदद होगी तभी नाम होगा इसीलिए नासिर भाई को आकोट की जनता द्वारा प्यार व सम्मान मिलता दिखाई दे रहा है।
अकोट के युवा कांग्रेसी नेता के रूप में निखरता सितारा शाहरुख खान ने अकोट शहर की बागडोर संभाली है जो ऐसे समाजिक संघटना के युवाओं के साथ जुड़े हैं साथ ही कार्य की गति में हमेशा से सबसे आगे रहे हैं।
जनता द्वारा महेश गंगणे के सबसे करीबी व सबसे भरोसेमंद के रूप में निखरने वाले पहले युवा हैं जो कार्य में सबसे आगे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version