आदिवासी अंचल की समस्याओं से रूबरू हुए नवागत जिला कलेक्टर, जुन्नारदेव नगर पालिका के बहुचर्चित मामलों की जल्द होगी जांच | New India Times

मोहम्मद मुज़म्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आदिवासी अंचल की समस्याओं से रूबरू हुए नवागत जिला कलेक्टर, जुन्नारदेव नगर पालिका के बहुचर्चित मामलों की जल्द होगी जांच | New India Times

प्रदेश की सबसे बड़ी आदिवासी विधानसभा जुन्नारदेव का बीते कई वर्षों के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए विकासपरक योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष प्राथमिकता के साथ अमल किया जाएगा। इस क्षेत्र की पर्यटन की संभावनाओं वाले क्षेत्र पहली पायरी, नागदेव निमोटी और भूरा भगत (सांगाखेड़ा) की जनभागीदारी समितियों को जल्द ही सक्रिय कर पर्यटन के नक्शे पर लाकर रोजगार और विकास की नई संभावनाओं को पैदा किया जाएगा। इस आशय का आश्वासन नवागत जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के द्वारा उनके छिंदवाड़ा स्थित कार्यालय में सौजन्य भेंट करने पहुंचे सतपुड़ा प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल को दिया गया है।
नवागत जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के छिंदवाड़ा जिला कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद उनसे भेंट करने पहली बार पहुंचे सतपुडा प्रेस क्लब के संयोजक संजय जैन और अध्यक्ष तरुण बत्रा ने इस अवसर पर कोरोना संक्रमण काल के दौरान बड़ी संख्या में लौट रहे मजदूरों के पुनर्वसन एवं उनके स्थाई रोजगार के सवाल पर यह आश्वासन दिया गया कि जल्द ही मनरेगा के जॉब कार्ड को बनाकर उनकी आजीविका सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न शासकीय योजनाओं का यथाशीघ्र क्रियान्वयन कर इन लौटे हुए मजदूरों का समायोजन भी किया जाएगा। जुन्नारदेव नगर पालिका परिषद के विवादास्पद कार्यप्रणाली के सवाल पर जिला कलेक्टर के द्वारा मामलों का जल्द संज्ञान लेकर उनकी जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। इस सौजन्य भेंट में सतपुड़ा प्रेस क्लब के द्वारा क्षेत्र की अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं से संबंधित एक मांग पत्र भी जिला कलेक्टर को सौंपा गया है। इस दौरान सतपुडा प्रेस क्लब के अध्यक्ष तरुण बत्रा, संयोजक संजय जैन और दमुआ नपा के पार्षद सुरेश (बबुआ) कश्यप भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

केरल के मजदूर जल्द लौटेंगे छिंदवाड़ा- जिला कलेक्टर
कोरोना संक्रमण काल के दौरान भारत के सुदूर दक्षिण प्रांत केरल में फंसे छिंदवाड़ा के लगभग 300 से अधिक मजदूरों को जल्द छिंदवाड़ा वापस लाना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए भोपाल स्थित कोरोना कंट्रोल रूम के संपर्क में जिला प्रशासन बना हुआ है। जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने इस बात का आशावाद व्यक्त किया है कि वह जल्द ही केरल में फंसे इन छिंदवाड़ा के मजदूरों को वापस ले आएंगे। इसके अतिरिक्त छिंदवाड़ा से कोयला अंचल क्षेत्र से झारखंड की ओर रवाना होने वाले मजदूरों के लिए भी व्यवस्था बनाए जाने के संदर्भ में जिला कलेक्टर के द्वारा सहयोग दिए जाने की बात कही है।

दमुआ नपा की समस्याओं से अवगत हुए जिला कलेक्टर
सतपुडा प्रेस क्लब के इस प्रतिनिधिमंडल के साथ दमुआ नगर पालिका परिषद के युवा पार्षद सुरेश बबुआ कश्यप भी साथ में थे। उन्होंने इसी सौजन्य वार्ता में दमुआ नगर पालिका से जुड़े कई अहम मामलों की जांच के लिए जिला कलेक्टर से निवेदन किया है। जिस पर जिला कलेक्टर के द्वारा जल्द ही कार्रवाई किए जाने के संकेत दिए गए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version