पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT;
छपारा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापगढ़ के पप्पू चंद्रवंशी का पुत्र अपने भाई की सालियों को लेकर उनके गांव छोड़ने जा रहा था तभी सादक सिवनी के करीब आपस में दो बाइक टकरा गई जिससे युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई और वही दो युतियां बुरी तरह घायल हो गई जिन्हें जिला चिकित्सालय इलाज के लिए रिफर कर दिया गया है।
- पुत्र को मृत्य देख पिता हुआ बदहवास
इस हादसे में मौत हुई पुत्र की लाश को देख पिता पप्पू चंद्रवंशी बेहोश हो गए जिन्हें छपारा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
छपारा अस्पताल में हमेशा अवस्थाएं रहती हैं, यहां घायलों को एंबुलेंस व 100 डायल से उतारकर अस्पताल के भीतर ले जाने के लिए कोई वार्ड वाय मौजूद नहीं रहता है। अक्सर यह घटनाएं देखने को मिलती हैं। इस स्वास्थ्य केंद्र के आला अधिकारियों को इस ओर भी गंभीरता से ध्यान देना चाहिए कि आखिर क्यों नहीं समय पर बार्ड वाय उपलब्ध होते हैं।
