सांसद श्री गुमान सिंह डामोर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की हुई बैठक आयोजित  | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

सांसद श्री गुमान सिंह डामोर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की हुई बैठक आयोजित  | New India Times

अलीराजपुर जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक झाबुआ-रतलाम क्षेत्र सांसद श्री गुमानसिंह डामोर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष अलीराजपुर में आयोजित हुई।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चैहान, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ श्री एसके मालवीय, अपर कलेक्टर श्री सुरेश चन्द्र वर्मा, नपा उपाध्यक्ष श्री मकू परवाल, पूर्व विधायकद्वय श्री नागरसिंह चैहान, श्री माधोसिंह डावर, श्री किशोर शाह, दीपक दीक्षित सहित अन्य गणमान्यजन एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। 

बैठक में समूह सदस्यों के विचार विमर्श के पश्चात तय किया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर प्रतिदिन खुलने वाले बाजार का निर्धारित समय सुबह 7 से शाम 5 बजे तक किया जाए। हाट बाजार पूर्णतः प्रतिबंधित ही रखे जाएं।
वहीं सैलून दुकानों के संचालन संबंधित राज्य सरकार के दिशा निर्देशो का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित कराते हुए उक्त दुकान संचालित संबंधित निर्णय लिया गया।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती गुप्ता के मार्गदर्शन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, पीएचई के विभाग प्रमुखगण एवं लींड बैक मैनेजर आदि ने कोरोना संकट के मद्देनजर केन्द्र एवं राज्य सरकार के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचने वाली मदद एवं आर्थिक गतिविधियों की जानकारी का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पूर्व बैठक के निर्देशों का पालन प्रतिवेदन संबंधित विभाग प्रमुख द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिले में बीते वर्षों में बने तालाबों के सुधार कार्य एवं गहरीकरण के कार्य प्रारंभ कर ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराए जाने की बात समूह सदस्यगण ने रखी। बैठक में सांसद श्री डामोर ने निर्देश दिए कि जिले में खाद्यान्न वितरण कार्य में पारदर्शिता हेतु सघन मानिटरिंग की जाए। मनरेगा कार्यों की मानिटरिंग करते हुए अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार मिले इसके लिए विशेष प्रयास किये जाएं। जिले में जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कोरोना संकट के मद्देनजर केन्द्र एवं राज्य सरकार से जरूरतमंदों तक खाद्यान्न, उज्जवला गैस धारी हितग्राहियों को मदद, प्रधानमंत्री जनधन खाता धारकों आदि को प्रदान सहायता राशि के वितरण की समीक्षा की।
इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत शत प्रतिशत किसानों को योजना का लाभ प्रदान करने संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में सांसद श्री डामोर ने निर्देश दिए कि जिले में कियोस्क, सीएससी सेन्टर संचालकों के कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित हो इसके लिए विशेष प्रयास हेतु रणनीति तैयार की जाए। ईई पीएचई को निर्देश दिए कि जिले में हैंड पम्प खनन एवं सुधार के कार्य में तेजी लाई जाए।
बैठक में जिला संकट प्रबंधन समूह के सदस्यगण ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में सांसद श्री डामोर ने कोरोना वायरस संक्रमण रोकने संबधित जिला प्रषासन के प्रयासो की प्रशंसा करते हुए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के अमले सहित जिले के प्रत्येक कोरोना वारियर्स के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए जिलेवासियों से आह्वान किया कि कोरोना वायरस से बचाव हेतु जारी आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेन्सींग का पालन करें, थोडे-थोडे समय में हाथों को साबुन अथवा सेनेटाइजर से साफ करें साथ ही जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version