जनपद पंचायत गुनौर के सीईओ ओपी अस्थाना निलंबित | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

जनपद पंचायत गुनौर के सीईओ ओपी अस्थाना निलंबित | New India Times

गुनौर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओ पी आस्थाना को कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए निलंबित कर दिया गया है।

गुनौर में कोरोना संक्रमण नियंत्रण के कार्यो में जनपद सीईओ द्वारा कोई रुचि नही दिखाई जा रही थी। गुनौर में 2 कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद कलेक्टर पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक पन्ना क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे लेकिन जनपद सीईओ बिना किसी पूर्व सूचना के मुख्यालय से नदारत रहे।

जनपद सदस्य पुष्पेंद्र त्रिपाठी की शिकायत पर प्रशासन हुआ गंभीर

गुनौर के जनपद सदस्य पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने सथनीया ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यो में मजदूरों की बजाये मशीनों से काम होने की शिकायत की थी, शिकायत की जांच करने पर सभी तथ्य सही पाए गए और जनपद पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी की लापरवाही उजागर हुई।
जनपद सीईओ की उक्त दोनों लापरवाहियों और कर्तव्यों के प्रति उदासीनता के चलते कलेक्टर पन्ना श्री कर्मवीर शर्मा द्वारा कमिश्नर सागर को जनपद सीईओ के निलंबन का प्रस्ताव भेजा गया था। पन्ना कलेक्टर द्वारा भेजे गए गुनौर जनपद पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी ओ पी आस्थाना के निलंबन प्रस्ताव पर कमिश्नर सागर ने मोहर लगाते हुए निलंबन का आदेश जारी करते हुए उल्लेख किया कि निलंम्बन अवधि में इनका मुख्यालय, कार्यालय जिला पंचायत में नियत किया जाता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version