कोविड केयर सेंटर से स्वस्थ होकर 16 मरीज घर लौटे | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कोविड केयर सेंटर से स्वस्थ होकर 16 मरीज घर लौटे | New India Times

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के निरंतर प्रयासों से कोरोना वायरस संक्रमण से स्वस्थ होकर 23 मई 2020 को जिले में 16 मरीजों की घर वापसी हुई। इन मरीजों का उपचार अत्याधुनिक सेवाओं से युक्त कोविड केयर सेंटर में किया जा रहा है। डॉ. प्रतीक नवलखे ने बताया की आज जो मरीज डिस्चार्ज हुए हैं इन्होंने निर्धारित मापदंड के उपचार एवं निर्देशो का पूर्ण पालन किया है।
सभी ने स्वस्थ होने पर बुरहानपुर वासियों को अपने संदेश में कहा कि आप सभी घबराए नहीं, यदि किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं है तो आगे आकर बतायें तथा अपनी जांच अवश्य करायें। सभी ने कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन तथा जिला प्रशासन की निगरानी और मार्गदर्शन में तथा स्वास्थ्य स्टॉफ के निःस्वार्थ सेवा भाव के चलते सेंटर में उचित समय पर सटीक इलाज किया जा रहा है। सभी ने स्वास्थ्य स्टॉफ एवं पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान अतिरक्ति पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर, सीएमएचओ डॉ.एम.पी.गर्ग, डॉ. प्रतीक नवलखे सहित स्वास्थ्य विभाग ने सभी को सम्मान के साथ अपने-अपने घर की ओर रवाना किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version