चांद के दीदार के बाद मनाई जाएगी ईद, अपने घरों में ही ईद की नमाज अदा करने की हो रही है अपील | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

चांद के दीदार के बाद मनाई जाएगी ईद, अपने घरों में ही ईद की नमाज अदा करने की हो रही है अपील | New India Times

कोरोना वायरस महामारी के चलते भारत सरकार ने पूरे देश में 18 मई से 31 मई तक चौथा लॉक डाउन लगा दिया है। इसी के चलते मुस्लिम समाज जनों का पाक और मुकद्दस महीना माहे रमजान का आखिरी जुम्मा भी निकल गया और अब ईद-उल-फितर का पर्व भी करीब है। अभी तक मुस्लिम समाज जनों के द्वारा पढ़ी जाने वाली पांच वक्त की नमाज और जुमे की नमाजों को मस्जिद में ना अदा करते हुए अपने अपने घर पर ही अदा की जा रही है।

रवीवार 24 मई को मुस्लिम समाज जनों का पाक और मुकद्दस महीने रमजान का 30 वा रोजा होगा है और अगर 29 वें रोजे को ही चांद के दिदार होते हैं तो ईद 24 मई को सादगी से मनाई जाएगी और अगर चांद के दिदार 24 मई को होते हैं तो 25 मई को ईद मनाई जाएगी।

युवा पत्रकार रहीम शेरानी ने मुसलमानों से अपील की है की आप सभी हजरात प्रशासन के द्वारा दी गई गाईड लाइन का पूरा ख्याल रखते हुए अपने -अपने घरों में ही ईद नमाज अदा करें।

घर पर रहें सुरक्षित रहें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version