संयूक्त मोर्चा, इटंक, एटक, एच.एम.एस. एवं सीटू ने मिलकर जुन्नारदेव एसडीएम एवं महाप्रबंधक कन्हान एरिया को कमर्शियल माइनिंग के विरोध में दिया ज्ञापन | New India Times

मोहम्मद मुज़म्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

संयूक्त मोर्चा, इटंक, एटक, एच.एम.एस. एवं सीटू ने मिलकर जुन्नारदेव एसडीएम एवं महाप्रबंधक कन्हान एरिया को कमर्शियल माइनिंग के विरोध में दिया ज्ञापन | New India Times

संयूक्त मोर्चा, इटंक, एटक, एच.एम. एस. एवं सीटू ने मिलकर जुन्नारदेव एसडीएम एवं महाप्रबंधक कन्हान एरिया को कमर्शियल माइंनिग के विरोध में कल 22 मई 2020 को ज्ञापन दिया।

दिनांक 21/5/2020 को इंटक ऑफिस चाँदामेंटा में संयूक्त मोर्चा की एक आवश्यक बैठक हूई जिसमें इंटक, एटक, एच.एम.एस. एवं सीटू के अध्यक्ष /महामंत्री, उपस्थित थे। उन्होंने विधायक सोहन बाल्मीकी जी के प्रस्ताव का समर्थन करते हूए सभी ने मिल कर निर्णय लिया कि केन्द्र सरकार की कोयला खदान के कर्मचारीयों के साथ एवं असंगठित मजदूर अन्य सरकारी उपक्रमों के मजदूरों के साथ भी अन्याय कर रही है जो कमर्शियल माइनिंग लाकर खदानों का निजीकरण करके श्रम कानूनों में बदलाव करके काम के घंटे 8 से 12 घंटे तक बढा कर कोल ब्लॉक को निजी हाथों में सौंप कर खुले बाजार में कोयला बेचने का निर्णय लेकर, पटटे में खदानों को देने का गलत फैसला किया है, जिसका गजट नोटिफिकेशन कर दिया गया है। इन सभी बातों को लेकर हम समस्त मजदूर संघठन विरोध करते हैं तथा दिनांक 22/5/2020 को अपना विरोध प्रदर्शन करते हूए ज्ञापन दिया जिनमें इंटक की तरफ से राजू सोलंकी, भगवान दीन यादव, देवीचन्द सूर्यवंशी, बी.के. सिंह, एच.एम.एस. की ओर से मनोज ठग, सुखराम सरयाम, दीपक नागले और एटक की तरफ से मुरारी गौतम, अरविंद यादव, शेर खान तथा सीटू की तरफ से अमरनाथ, मारकन्डेय मिश्रा, अशोक भारती आदि सदस्य उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version