प्रशासन ने बिना तैयारी के मथुरा के घनी आबादी में लगभग 1500 प्रवासियों की जमा कर दी भीड़, भूख प्यास से परेशान लोगों के लिए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया नाश्ता-पानी का इंतजाम | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

प्रशासन ने बिना तैयारी के मथुरा के घनी आबादी में लगभग 1500 प्रवासियों की जमा कर दी भीड़, भूख प्यास से परेशान लोगों के लिए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया नाश्ता-पानी का इंतजाम | New India Times

आज अचानक मथुरा जिला प्रशासन के द्वारा मथुरा के बीएसए इंजी कॉलेज के अंदर पूरे आगरा मंडल के सभी जिलों से लगभग 1500 से अधिक लोगों को अलग-अलग जनपदों से बसों के माध्यम से लाया गया। इतनी बड़ी संख्या में लोगों को देख पूरे बीएसए इंजन कॉलेज के आसपास बनी हुई दर्जनों कॉलोनी में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति की टीम ने बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। स्थिति का जायजा लेने के बाद स्थानीय नगर निगम वार्ड नंबर 45 के पार्षद व ब्रज यातायात पर्यावरण जनजागरूकता समिति के प्रदेश महासचिव चौधरी तिलक वीर को फोन करके बुलाया गया। पार्षद व प्रदेश महासचिव तिलकबीर चौधरी ने प्रशासन से बात करने के बाद लोगों को शांत करवाया और भविष्य में यहां पर किसी भी प्रकार की प्रशासन के द्वारा भीड़ ने इकट्ठी न करने की बात कही। प्रशासन को बार-बार फोन करने के बाद भी लोगों को किसी भी प्रकार की खाने पीने का इंतजाम नहीं हो पाया।

प्रशासन ने बिना तैयारी के मथुरा के घनी आबादी में लगभग 1500 प्रवासियों की जमा कर दी भीड़, भूख प्यास से परेशान लोगों के लिए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया नाश्ता-पानी का इंतजाम | New India Times

प्रशासन की अव्यवस्था के कारण बच्चे भूख से परेशान थे और बड़े प्यास से बहुत ज्यादा परेशान थे। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश की टीम ने निर्णय लिया और फिर अपने पास से पार्षद तिलक वीर चौधरी के द्वारा पानी की बोतलें फल, बिस्किट इत्यादि चीजें मंगा कर उन परदेसी लोगों को दी गई जो कि लॉक डाउन के समय पूरे आगरा मंडल में फंसे हुए थे जिनको रेलगाड़ी से कोलकाता जाना था इसलिए मथुरा से चलने वाली ट्रेन के लिए मथुरा में लाया गया था। जिसके पश्चात सभी लोगों के लिए उनके स्टेशन पहुंचने तक प्रशासन के द्वारा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति की टीम के द्वारा बसों की व्यवस्था करके उनको मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा के प्रशासन की इस तरह की लापरवाही लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ है। उन्होंने अचानक सुरक्षित क्षेत्र में भीड़ को गलत घुसा दिया जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। अगर प्रशासन इस तरह की आगे भी कोई कार्रवाई करता है तो इसका स्थानीय स्तर पर विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर चंद्र प्रकाश अग्रवाल, संजय सिसोदिया, हेमंत अग्रवाल, गगन अग्रवाल आदि मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version