कांग्रेस सेवादल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किया फल वितरण | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

कांग्रेस सेवादल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किया फल वितरण | New India Times

कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्षा समृद्धि दीक्षित के नेतृत्व में सेवा दल के सभी कार्यकर्ताओं ने सामान्य चिकित्सालय के महिला वार्ड में फलों व माक्सों का वितरण किया और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सेवादल की जिला अध्यक्षा समृद्धि दीक्षित ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जी ने भारत के लोगों को 18 वर्ष की आयु में मतदान करने का अधिकार दिया था। इस मौके पर आगे बोलते हुए धौलपुर शहर ब्लॉक अध्यक्ष सेवादल आजाद मिर्जा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी हमेशा भारत को 21वीं सदी में ले जाने की बात करते थे उनका विश्वास था की तकनीक की मदद से ही भारत का भविष्य बदला जा सकता है। उन्होंने ही भारत में कंप्यूटर क्रांति और संचार क्रांति की नींव रखी थी। इस मौके पर सेवा दल की जिलाध्यक्षा समृद्धि दीक्षित, धौलपुर शहर ब्लॉक अध्यक्ष आजाद मिर्जा, जिला अध्यक्ष हज कमेटी धौलपुर सुलेमान फारुकी, मुन्ना अब्बासी सोमदत्त शर्मा, राशिद खान और सेवा दल के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article